अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर स्थित, उजियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम के तहत, शुक्रवार 2 फरवरी को रेलवे में कम वैकेंसी निकलने, सियालदह पैसेंजर ट्रेन का उजियारपुर स्टेशन पर ठहराव करने, बंद रेलवे फाटक संख्या 44 पर फ्लाईओवर का निर्माण सहित 9 सुत्री मांगों के समर्थन में, छात्र संगठन आइसा ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रदर्शन स्थल पर रेलवे पुलिस व उजियारपुर थाने की पुलिस सदल बल मौजूद थी। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं का कहना था कि, रेलवे में एएलपी के करीब 20 हजार रिक्त पद है, लेकिन सरकार के द्वारा मात्र 56 सौ पद पर ही बहाली निकाली गई है। वहीं इतनी कम सीटों पर भर्ती निकाले जाने से नाराज आइसा के नेताओं का कहना था कि, सरकार नौकरी देने के मुड में ही नही है, तभी तो अचानक से वैकेंसी निकाल दी गई और तुरंत परीक्षा की तारीख का भी एलान कर दिया गया।

प्रदर्शन कर रहे आइसा नेताओं में शामिल, आइसा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम सैनी, प्रखंड सचिव रोहित कुमार पासवान मोहम्मद फरमान, आरवाईए के प्रखंड सचिव राहुल राय, तनंजय प्रकाश, मधुकर कुमार, सरोज कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण आनंद, कुणाल कुमार, बबलू कुमार,जंग बहादुर पाल आदि ने कहा कि, उनकी 9 सुत्री मांगों में शामिल, रेलवे में खाली सभी रिक्त पदों पर अभिलंब बहाली करने,

रेलवे भर्ती परिक्षा कैलेंडर जारी करने, लोको पायलट, टेक्निशियन एवं टी० सी० टी० टी० ई० एवं अन्य पदों की सीटें बढ़ाने, रेलवे की सभी भर्ती परीक्षा में 5 वर्षों की आयु सीमा में छूट देने, रेलवे के द्वारा ली गयी परीक्षा का पेंडिंग रिजल्ट को अतिशिघ्र प्रकाशित करने, रेलवे का निजिकरण व ठेकेदारीकरण पर अभिलंब रोक लगाने, सियालदह पैसेंजर ट्रेन को अभिलंब उजियारपुर से चालू करने,

मालवाहकों के लिये बुकिंग काउंटर से बुकिंग अतिशिघ्र चालू करने, छात्रों एवं छात्राओं को रियायती मासिक टिकट उपलब्ध कराने तथा बंद गुमति संख्या 45 पर ओवर फ्लाई ओवर का निर्माण कराने तक एक निश्चित अंतराल पर धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।









