???? खबर का असर: उल्टा झंडोत्तोलन मामले में मुखिया ने राष्ट्र से मांगी माफी, “बिहार की आवाज” ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था खबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत डढ़िया मुरियारो पंचायत भवन कार्यालय पर, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर, उल्टा तिरंगा फहराने व सलामी देने के मामले में, मुखिया ने मंगलवार 30 जनवरी को एक विडियो जारी करते हुए, संपूर्ण भारतवर्ष के लोगों से माफी मांगा है। डढ़िया मुरियारो के मुखिया प्रेमनाथ महतो उर्फ चौहान ने, सोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर गलती का एहसास होने के बाद माफी मांगने का विडियो जारी करते हुए कहा है कि, जब उन्हें एहसास हुआ कि राष्ट्र ध्वज को उन्होंने उल्टा फहरा दिया है तो, उन्होंने तत्काल तिरंगा को नीचे उतारा तथा उसे सीधा कर फहराकर पुनः राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।

वहीं डढ़िया मुरियारो के मुखिया के वायरल हो रहे इस विडियो के बारे में, जानकारी देते हुए उक्त पंचायत के पंचायत सचिव निर्भय कुमार ने बताया की, गलती का एहसास होते ही डढ़िया मुरियारो के मुखिया प्रेम नाथ महतो ने, सार्वजनिक रूप से संपूर्ण राष्ट्र से माफी मांगते हुए वीडियो कई ग्रुप पर जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि उक्त विषय से संबंधित खबर बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल ने, “गणतंत्र दिवस पर मुखिया ने फहराया उल्टा तिरंगा।” शीर्षक के साथ काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर डॉ भृगुनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, राष्ट्रीय गौरव दिवस सहिंता से संबंधित सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने के लिए पंचायत सचिव को फटकार लगाया था। जिसके बाद मुखिया ने अपना वीडियो जारी कर माफी मांग लिया है। हालांकि इस संबंध में कुछ राजनितिक पार्टी के लोगों का बताना है कि, एक सम्मानीय पद पर रहते हुए जिस तरह की गलती डढ़िया मुरियारो के मुखियाजी ने किया है, उसके लिए माफी शब्द सही नही है। इसके लिए स्थानीय प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन को उक्त मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *