???? बिग ब्रेकिंग: मोबाईल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 मोबाईल के साथ 04 मोबाईल चोर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत रुदौली चौक स्थित मोबाईल दुकान में, 22/23 जनवरी की रात हुई भीषण चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल 04 अपराधकर्मियों को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही पर दुकान से चोरी की गयी विभिन्न प्रकार के 12 मोबाईल समेत अन्य उपकरण भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 9 निवासी रामसेवक राय के 20 वर्षिय पुत्र दीपक कुमार, रहीमपुर रूदौली वार्ड 42 निवासी निरंजन दास के 22 वर्षिय पुत्र नंद किशोर कुमार उर्फ नंदा उर्फ निरज, तथा सुशील राय के 19 वर्षिय पुत्र रोहित कुमार, व मोहनपुर वार्ड 9 निवासी, रामसेवक राय के 22 वर्षिय पुत्र मंतोष कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी एएसपी सदर संजय कुमार पांडे ने, मुसरीघरारी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित, रूदौली चौक पर 22/23 जनवरी की देर रात अज्ञात चोरों ने, सी डॉट इंटरप्राईजेज नामक मोबाईल दुकान के सिढ़ी के गेट का ताला, एवं दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के मोबाईल उपकरण एवं मोबाईल की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद मुसरीघरारी पुलिस ने उक्त मामले में मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 08/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया। तत्पश्चात इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए उनके नेतृत्व में, एक पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी। अनुसंधान के क्रम में ही प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, कांड में संलिप्त चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों से जब पुछताछ की गयी तो, उसने इस घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए आवश्यक जानकारी भी दिया। जिसके निशानदेही पर इस घटना में चोरी गयी 12 मोबाईल व मोबाईल उपकरण बरामद कर लिया गया। जिसके बाद गिरफ्तार सभी चोरों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष मुसरीघरारीपंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, शैलेन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा से संतोष कुमार आदि का कार्य काफी सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार