शिव उदय सिंह/समस्तीपुर: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज मोहल्ला में, क्षमता से अधिक गिट्टी लोड ट्रक के अचानक दुर्घटनाग्रस्त होने से, ट्रक के नीचे आकर बाईक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय दलसिंहसराय पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंच, जेसीबी की मदद से ट्रक को खड़ा किया। जिसके बाद उसके नीचे दबे दोनो बाईक सवार मृतक के शव को बाहर निकाला जा सका। उधर शव के ट्रक के नीचे से निकाले जाने के बाद स्थानीय लोग काफी उग्र हो गए, तथा इस दौरान घटनास्थल के पास मौजूद दलसिंहसराय थाना के डायल नंबर 112 की गाड़ी पर ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का मुक्की व बदतमीजी करते हुए, उक्त पुलिस वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, तथा दोनों मृतक के शव को एनएच 28 पर रखकर बेगुसराय मुजफ्फरपुर पथ को जाम कर दिया, तथा दलसिंहसराय पुलिस प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारे लगाने लगे। काफी समझाने बुझाने व मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन के बाद, मृतक के परिजनों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। जिसके बाद दलसिंहसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन करते हुए राहत व बचाव कार्य में जूट गए हैं। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के बछबाड़ा थानान्तर्गत समसीपुर दिरा निवासी विशो राय के 35 वर्षिय पुत्र गोपाल राय तथा 55 वर्षिय उमेश राय के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, क्षमता से अधिक गिट्टी लोड ट्रक विद्यापतिनगर की ओर से आकर दलसिंहसराय नेशनल हाईवे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरदारगंज के पास, वह ट्रक अचानक सड़क किनारे पलट गई। जहां ट्रक के बगल से गुजर रहे बाईक सवार दोनों व्यक्ति उस ट्रक की चपेट में आ गए। जिसके कारण ट्रक के नीचे दबकर उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोग काफी उग्र हो गए, और डायल नंबर 112 पुलिस वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हुए, हादसा में शामिल ट्रक को आग के हवाले कर दिया। उधर सुचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने, फायर ब्रिगेड की टीम की सहायता से जल रही ट्रक के आग पर काबू पाया, तथा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों का बताना था कि, मृतक दलसिंहसराय बाजार अपनी ट्रैक्टर को ठीक करानै, अपने ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ आया था। जहां गैरेज पर से ट्रैक्टर का कोई सामन बाजार की तरफ जा ही रहा था कि। गिट्टी लोड ट्रक उनके उपर ही गिर गयी। जिसमें दबकर दोनों की मौत हो गयी। घटना के संबंध में स्थानीय सुत्र का यह भी बताना था कि, इस तरह की घटना अक्सर दलसिंहसराय में होती ही रहती है, क्योंकि दलसिंहसराय में बालू गिट्टी की कालाबाजारी वृहत पैमाने पर की जाती है। कालाबाजारी के इस गंदे खेल में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कुछ लोग, तथा सोशल मिडिया के भी कुछ लोग शामिल हैं। जिनका दलसिंहसराय थाना पर भी आना जाना लगा रहता है। दलसिंहसराय में रोजाना यह देखा जा सकता है कि, दलसिंहसराय में एनएच 28 पर बेगुसराय की तरफ करीब 3 किलोमीटर में, तथा दलसिंहसराय में एनएच 28 पर करीब 2 किलोमीटर में, ओवर लोड गिट्टी व बालू का ट्रक लगा रहता है। जिसके दलाल भी उसी गाड़ी के आसपास भटकते रहते हैं, जो ओवरलोड ट्रक को छोटे और संकरे रास्तों में भी ले जाते हैं। जिसके कारण अक्सर इस तरह की बड़ी दुर्घटनाएं होने की संभावना भी बनी रहती है।







