SAMASTIPUR: इन्टरमिडिएट की परीक्षा देते मुन्नाभाई गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर/सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ स्थित, परीक्षा केंद्र पर 12वीं की परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को, मुसरीघरारी पुलिस ने शनिवार 03 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार फर्जी परीक्षार्थी की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी, पंडित मंडल के 25 वर्षिय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गयी।

गिरफ्तार युवक खानपुर थाना क्षेत्र के बथनाहा निवासी, राम विकेश मंडल के पुत्र राहुल कुमार के बदले में परीक्षा दे रहा था। गिरफ्तार युवक को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस छात्र के बदले गिरफ्तार युवक परीक्षा देने आया था, उसके व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ, स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज है। जिसके कारण उक्त युवक सपरिवार महाराष्ट्रा के पुणे में रहता है। गिरफ्तार युवक मूल परीक्षार्थी राहूल कुमार के बदले ही परीक्षा देने आया था। जिसकी जानकारी गिरफ्तार युवक के ग्रामीणों ने ही केन्द्राधीक्षक व स्थानीय पुलिस को दे दिया। जिसके आधार पर जांच के क्रम में उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *