???? बिग ब्रेकिंग: अभी अभी- नेशनल हाईवे किनारे दुर्गा मंदिर के पास से 01 व्यक्ति का शव मिलने के बाद ईलाके में फैली सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक नेशनल हाइवे- 28 के पास, दुर्गा मंदिर के पीछे गुरूवार 08 फरवरी की अहले सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सुचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत स्थित वार्ड 11 निवासी महेश दास के 45 वर्षीय पुत्र रोहित दास के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात को खाना खाकर अपने घर मे सोया हुआ था। लेकिन उसका शव घर के पीछे से मिला है। कुछ लोगों का कहना है कि, उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को घसीट कर यहां पर लाकर फेंक दिया गया है। घटनास्थल के पास मृतक की साईकिल को भी रख दिया गया गया। उधर सुचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया विजय राय व अन्य जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। इधर हत्या से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने बेगूसराय मुजफ्फरपुर पथ को गंगापुर चौक पर, बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नही चल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *