अरविन्द कुमार व नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव स्थित गंगापुर हाट परिसर से, गुरूवार 08 फरवरी की अहले सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद, मुसरीघरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच, शव का पंचनामा बनाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गए हैं। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड 11 निवासी, महेश दास के 45 वर्षिय पुत्र रोहित कुमार दास के रूप में की गयी है।

उधर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने, मृतक के शव को गंगापुर चौक के पास एनएच-28 पर रखकर, विरोध जताने लगे। जिसके कारण एनएच-28 पर कुछ देर के लिए जाम सी स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान मुसरीघरारी पुलिस ने 2 संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। जिससे थाना ले जाकर पुछताछ कर रही है। मृतक सामान्य परिवार से था, और बिजली मिस्त्री का काम करके अपना व अपने परिवार का भरन-पोषण करता था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक बिजली मिस्त्री का काम करते थे। जिसके कारण वह रोजाना देर शाम को करीब 7-8 बजे के बीच ही घर आते थे। इसी क्रम में मृतक बुधवार 07 फरवरी को भी, दोपहर बाद करीब 4 बजे साईकिल लेकर बिजली का काम करने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नही लौटा। हालांकि रोजाना वह शाम के 7-8 बजे के बीच वापस घर आ जाता था। जिसके बाद वह लोग किसी अनहोनी के डर से, सारी रात मृतक की खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नही चला। आज गुरुवार 08 फरवरी की अहले सुबह करीब 6 बजे, उनलोगों को सुचना मिली कि, गंगापुर हाट परिसर के बीचोंबीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद जब वह लोग गंगापुर हाट पहुंचे तब जाकर शव की पहचान हो पायी। मृतक के परिजनों का बताना है कि, अज्ञात बदमाशों के द्वारा मृतक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है, क्यों कि मृतक के चेहरे व शरीर पर भी गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। उधर घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया विजय राय का कहना है कि, गंगापुर हाट के पास चारों ओर लोगों ने, अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके घर बना रखा है, तथा उसी घर में रहते हुए अवैध रूप से तारी व शराब का बिक्री करता है। जब उन्हें घटना की सुचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने बिजली मिस्री के शव को गंगापुर हाट में फेंका हुआ पाया। स्थानीय मुखिया ने यह भी बताया कि, आसपास देखने पर उनको आशंका है कि, बगल के ताड़ी दुकान के पास मृतक की हत्या कर, शव को घसीट कर बीच हाट में लाकर फेंक दिया गया है, क्योंकि ताड़ी दुकान से लेकर मृतक के शव मिलने वाली जगह तक घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। स्थानीय मुखिया विजय राय ने स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन से, यह भी मांग किया है कि, गंगापुर हाट के पास अवैध रूप से बने झोपड़ी जिसमें, चोरी चुपके ताड़ी व शराब की बिक्री की जाती है, दुकान को हटायी जाए, व पिड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ साथ सुरक्षा भी मुहैया करायी जाए। हालांकि इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए, मुसरीघरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि, गंगापुर हाट के पास से एक व्यक्ति का शव मिला है। मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि घटना के बाद से स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें भी सुनने को मिल रही है। विश्वसनीय सुत्रों के अनुसार इस हत्याकांड को अवैध संबंध के कारण अंजाम दिया गया है। हालांकि स्थानीय अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार इस मामले की, सभी दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं।







