नसीब लाल झा/अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिला से 12 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए श्री राम लला दर्शन के लिए चलेगी। भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी व अन्य कई नेता हरि झंडा दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस संदर्भ में श्री राम लला दर्शन के जिला प्रभारी जिला महामंत्री राजीव चौधरी व ट्रेन के प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति कर जानकारी दिया है। राजीव चौधरी ने बताया है कि ट्रेन में मंडल अध्यक्ष के माध्यम से 1335 बर्थ के लिए बुकिंग हो चुकी है, आस्था स्पेशल ट्रेन पुनः सभी श्रद्धालुओं को श्री राम लला दर्शन कराकर 14 फरवरी को वापसी होगी। सभी श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे के द्वारा स्वागत की व्यवस्था की गई है। सभी कोच में श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा कोच हेड बनाया गया है, ट्रेन प्रभारी प्रभात ठाकुर ने बताया कि ट्रेन में श्रद्धालुओं के भक्ति के लिए कीर्तन मंडली भी रहेगी। सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के दरम्यान निःशुल्क नाश्ता, भोजन, दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है, पंजीकरण का शुल्क 760 रुपया निर्धारित की गई है। वहीं ठाकुर ने बताया है कि अगली आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या चलने के लिए जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी।








