संवाददाता: नसीब लाल झा/अरविन्द कुमार
समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना अंतर्गत, समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर विशंभरपुर एलौथ गांव में संचालित, जगदंबा पेट्रोल पंप परिसर से सीआईडी व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, मुसरीघरारी थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के सहयोग से, प्रतिबंधित विदेशी शराब से भरी एक पेट्रोल टैंकर बरामद करने में सफलता पायी है। सीआईडी व उत्पाद विभाग के द्वारा जप्त की गयी शराब लोड टैंकर को मुसरीघरारी पुलिस ने, जप्त कर थाने लेते चली गयी।

इस दौरान टैंकर चालक व उपचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार चालक व उपचालक की पहचान मधेपुरा जिला निवासी, रंजीत कुमार व कुमोद कुमार के रूप में की गयी है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईडी व उत्पाद विभाग पटना की टीम को, यह सुचना मिली थी कि समस्तीपुर जिला से होकर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। जिसके बाद सीआईडी व उत्पाद विभाग की टीम ने, वैज्ञानिक तरीके से उक्त शराब लोड टैंकर की जानकारी निकालकर, उक्त टैंकर को समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर विशंभरपुर एलौथ गांव स्थित, पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर लिया, तथा मुसरीघरारी थाना को इसकी सुचना देकर जप्त की गयी टैंकर को थाने ले आयी। थाना परिसर में जब तेल टैंकर की तलाशी ली गयी तो, पेट्रोल टैंकर से पेट्रोल व डीजल की जगह बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंधित विदेशी शराब निकलने लगी। इस दौरान कुल 7948 बोतल बिदेशी शराब उस टैंकर से बरामद किया गया। बरामद इस अवैध विदेशी शराब का बाजार मूल्य करीब 27 लाख आंकी गयी है। इस बाबत पुछे जाने पर मुसरीघरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि, गिरफ्तार चालक, उपचालक व वाहन मालिक के विरूद्ध मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही रही है। जिसके बाद गिरफ्तार चालक व उपचालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।







