अरविन्द कुमार/राजेश कुमार/समस्तीपुर: बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा लाईन होटल के पास हुई भीषण सड़क हादसे में 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा 05 अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जूट गयी। उधर घटना की सुचना मिलते ही बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी घटनास्थल पर पहुंच, स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को ईलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में से 03 की चिंताजनक स्थिति को देखते सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। इधर तीनों घायलों के सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचते ही, तत्कालीन ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। उधर स्थानीय लोगों ने दोनों मृतक के शव को एनएच-28 पर रख दिया। जिसके कारण कुछ मिनट के लिए जाम सी स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने, अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए, एनएच 28 को जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा, दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान, वैशाली जिला अंतर्गत बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा पंचायत स्थित वार्ड 15 निवासी, सरयुग महतो के 35 वर्षिय पुत्र सुरेंद्र महतो, जग्गन साह के 35 वर्षिय पुत्र देवेंद्र साह, व देवन साह के 50 वर्षिय पुत्र शंभू साह के रूप में की गयी है। वहीं दोनों मृतकों की पहचान भी वैशाली जिला अंतर्गत बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव निवासी, जनक साह के 55 वर्षिय पुत्र प्रदीप साह तथा भातू महतो के 58 वर्षिय पुत्र रामवरण महतो के रूप में की गयी है। हादसा के बाद मौके पर पहुंचे बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने, हादसा मे शामिल ऑटो व टाटा सफारी को जप्त करते हुए, थाने लेती चली गयी, तथा टाटा सफारी सवार दो युवकों तथा उसके चालकों को हिरासत में लेकर पुछताछ में जूट गयी है। घटना के संबंध में मृतक व घायलों के परिजनों का बताना है कि, सभी घायल व दोनों मृतक हरा सब्जी सहित अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं का, हाट बाजार के माध्यम से व्यापार करते हैं। उसी का सामान लेने रोजाना की तरह बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव से, समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना अंतर्गत मोतीपुर सब्जी मंडी ऑटो से जा रहे थे कि, अचानक बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित रजवा लाईन होटल के पास, ऑटो के पीछे से आ रही तेज गति अनियंत्रित टाटा सफारी ने, ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो सवार सभी लोग एनएच 28 के किनारे बिखर गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वही दुसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गयी। वहीं 5 अन्य घायल हो गए। जिसमें से सभी घायलों की दरभंगा मेडिकल कॉलेज में चिंताजनक स्थिति में ईलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक मृतक अथवा घायलों के परिजनों द्वारा, बंगरा थाना को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन उपलब्ध नही कराया गया है।







