अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपुर चौक स्थित, प्रखंड राजद कार्यालय परिसर में मंगलवार 20 फरवरी को राजद के प्रखंड
अध्यक्ष प्रमोद राय की अध्यक्षता में, प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी आयोजित इस बैठक में, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की 25 फरवरी को जिला मे आहूत समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के मैदान में आयोजित जनविश्वास यात्रा की
सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मधेपुरा जिला के सिंघेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रहास चौपाल ने बताया कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार का गला घोटा है। इसलिए मुख्यमंत्री को अपनी ताकत का एहसास दिलाना है। इसलिए उन्होंने उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से इस जन विश्वास यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर बल दिया गया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद राय, कांग्रेस के उमेश चंद्र कुंवर, राजद पंचायत अध्यक्ष चंदन कुमार, सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।







