???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में नल जल योजना ध्वस्त, जनप्रतिनिधी व पदाधिकारी मस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर रेवाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 9, 14, एवं 15 में, ध्वस्त हो चुके हर घर नल का जल योजना के विरोध में, भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पानी टंकी के नजदीक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी ध्वस्त हो चुके नल जल योजना को अविलंब दुरूस्त करने की मांग कर रहे थे।

मौके पर मौजूद जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने बताया कि, प्रखंड के हरपुर रेबाड़ी गांव के वार्ड संख्या 9, 14 एवं 15 में, विगत कई महीनों से नल जल योजना का पानी बंद है। जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों में खाना बनाने से लेकर नहाने तक के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। स्थानीय लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। अगल-बगल के पुराने चापाकल जहां जर्जर हो चुका है, वहीं सभी कुआँ ध्वस्त हो चुका है। भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने यह भी बताया कि, उन्होंने वार्ड संख्या 14 के पानी टंकी परिसर में, अविलंब तीनों वार्डो में पानी चालू कराने की मांग को लेकर, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की बैठक कराने, उपभोक्ताओं द्वारा 30 रूपये प्रति महीना वसुली का हिसाब देने, मेन्टेनेंस का सालाना 24 हजार रुपये का हिसाब देने, नल का जल योजना की गुणवत्ता की जांच कराने, एवं लाखों रूपये की कमिशनखोरी पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी किया है। आपको बता दें कि भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय को लिखित आवेदन देकर, उजियारपुर प्रखंड के 40% से अधिक वार्डों में ध्वस्त हो चुके नल का जल योजना को दुरूस्त करवाकर चालू करवाने की मांग की थी। मौके पर तनंजय प्रकाश, निर्धन शर्मा, प्रयाग दास, अरूण साह, प्रमिला देवी, फूलो साह, श्रद्धा देवी, शिवजी दास, उषा देवी, बहोरन रजक, ज्योति कुमारी, सिकंदर कुमार, सुनीता देवी, फूल बाबू साह, राम सगुण सिंह, कपिलदेव महतो, मीना देवी, फूल कुमारी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *