???? बिग ब्रेकिंग: विधानसभा का घेराव व प्रदर्शन में भाग लेने रसोईया का जत्था पटना रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: ताजपुर प्रखंड के अस्पताल चौक से, बुधवार 21 फरवरी को रसोईया का जत्था, 21 हजार रूपये मानदेय देने, राज्यकर्मी का दर्जा देने, केंद्रीकृत किचेन को रद्द करने आदि की मांगों को लेकर, बिहार विधानसभा पर प्रदर्शन में भाग लेने, बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ, ऐक्टू के बैनर तले, चार पहिया वाहन से पटना के लिए रवाना हो गया।

मौके पर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, बिहार सरकार के द्वारा नियोजित मानदेय कर्मी में सबसे कम मानदेय पर, रसोईया से काम कराया जाता है, जबकि  खाना बनाने, खिलाने, बर्तन धोने सहित साफ सफाई का काम भी रसोईया से ही कराया जाता है, जबकि सरकार मात्र 1650 रुपये मानदेय रसोईया को देती है, और 12 महीने काम कराया जाता है, जबकि सरकार 10 महीने का ही मानदेय देती है। यही नहीं बात-बात पर शिक्षक रसोईया को हटा देने की धमकी तक देते रहते हैं। यह अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ नगर एवं प्रखंड के रसोईया को ऐक्टू के बैनर तले एकताबद्ध कर आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता, अध्यक्ष गिरजा देवी, मंजू देवी, अर्पणा देवी आदि मौजूद थे।
   
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी