???? बिग ब्रेकिंग: सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिव उदय सिंह/रामरूप राय/समस्तीपुर: विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के 10 नंबर ढाला रोड पर, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विद्यापतिनगर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानान्तर्गत चमथा गांव निवासी, सतेन्द्र सिंह के 25 वर्षिय एकलौता पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में की गयी है।

घायल युवक के मौत की सुचना जैसे ही मृतक के घरवालों व ग्रामीणो को हुई, परिजनों में कोहराम मच गया। घर के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। युवक की मौत के बाद विद्यापतिनगर थाने की पुलिस, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक सोमवार की संध्या करीब 4-5 बजे की बीच अपने किसी दोस्त के यहां भोज खाने जा रहा है, ऐसा बोलकर घर से अपनी बाईक लेकर बाहर निकला था। इसी बीच शाम के करीब 5-6 बजे के बीच, विद्यापतिनगर पुलिस द्वारा यह सुचना मिली कि, मृतक को किसी अज्ञात वाहन ने, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के 10 नंबर ढ़ाला डायवर्सन के पास ठोकर मार दिया है। जिस सड़क हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे पीएचसी विद्यापतिनगर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब वह लोग विद्यापतिनगर पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने घायल युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल पहुंचने पर वहां, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिकेत की करीब दो वर्ष पुर्व ही शादी हुई थी। उसके एक छोटी सी करीब 7 माह की बच्ची भी है। घटना के बाद से पुरे चमथा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *