???? BIG BREAKING: दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG बाबूराम Reliance ज्वेलर्स डकैती कांड का जांच करने पहुंचे समस्तीपुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जिला मुख्यालय के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर स्थित, रिलायंस ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती की घटना के बाद, मामले की जांच करने मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी, बाबूराम शुक्रवार 1 मार्च को समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया, तथा ज्वेलर्स कर्मियों से कुछ मुख्य बातों पर बारीकी से जानकारी भी हासिल किया। इस दौरान डीआईजी बाबूराम ने मौके पर मौजूद डीएसपी सदर व डीएसपी मुख्यालय से, घटना के बाद अब तक की हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर, आवश्यक मंत्रणा भी किया, तथा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

इस दौरान उन्होंने शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था में, प्रबंधन द्वारा की जा रही लापरवाही भी पर भी नाराजगी जाहिर की। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया कर्मियों से, रूबरू होते हुए डीआईजी ने बताया कि, घटना में शामिल गिरोह की लगभग पहचान कर ली गयी है। बहूत जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस दौरान डीआईजी बाबूराम ने एक सवाल के जबाब में बताया कि, रिलायंस ज्वेलर्स प्रबंधन के द्वारा ज्वेलरी का मिलान किया जा रहा है। ज्वेलरी के मिलान होने के बाद ही रकम की सही सही जानकारी दी जा सकेगी। हालांकि शुरू में लूटी गयी ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ से दो करोड़ रूप्ये बताई जा रही थी। इधर डीआईजी के द्वारा की जा रही इस पूरी कार्रवाई के दौरान, मीडिया को भी दूर रखा गया था। इस घटना की सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि, डकैती की घटना के बाद से ही, स्थानीय पुलिस व रिलायंस ज्वेलरी शोरूम प्रबंधन के लोगों द्वारा, मीडिया के लोगों से दूरी बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका सीधा सा मतलब है कि, वह लोग भी नही चाहते हैं कि, लूट की सही रकम की जानकारी मिडिया के लोगों को हो, तभी तो घटना के तीन दिन बाद भी लूटी गई ज्वेलरी और उसकी कीमत का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप