???? बिग ब्रेकिंग: आशा बहाली में धांधली, सिविल सर्जन को पत्र लिखकर की गयी जांच की मांग, जांच नही होने पर की जाएगी चरणबद्ध आन्दोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर/ताजपुर: ताजपुर प्रखंड के फतेहपुरबाला पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 निवासी, रेखा कुमारी व ममता कुमारी ने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सरकारी कर्मियों व अधिकारियों के द्वारा, फ़र्जी प्रमाण पत्र पर आशाकर्मी की बहाली करने का आरोप लगाते हुए, जिला चिकित्सा पदाधिकारी व जिला स्वास्थ्य सचिव को शिकायती आवेदन पत्र देते हुए, फर्जी प्रमाण पत्र पर हुए इस बहाली को रद्द करने, तथा बहाली करने वाले दोषी जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए, पुनः बहाली की मांग की है।

इस संबंध में स्थानीय आवेदिका रेखा कुमारी एवं ममता कुमारी ने बताया कि, पंचायत जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों से मिलकर, उच्चतर डिग्रीधारी आवेदिका को दरकिनार करते हुए, फर्जी डिग्रीधारी आवेदिका को, बगैर किसी आमसभा के आशाकर्मी के पद पर बहाल कर दिया है। आवेदिका ने मंगलवार को सिविल सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य सचिव समस्तीपुर को, शिकायती आवेदन पत्र देकर फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाली का आशंका व्यक्त करते हुए, मामले की जांच कर फर्जी बहाली रद्द करने, बहाली करने वाले जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई करने, एवं पुनः बहाली करने की मांग की है। वहीं दुसरी ओर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने, फर्जी आशा बहाली मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कर उचित कारबाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *