???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस, ईलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/ताजपुर/समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर मुहल्ला से गुरूवार 7 मार्च की सुबह, खुद के घर के एक कमरे से एक नाबालिग युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने ताजपुर पुलिस को दिया। सुचना पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की जांच में जूट गयी है।

मृत नाबालिग युवती की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर मुहल्ला निवासी, स्वर्गीय रफी अहमद की 16 वर्षिया पुत्री साबिया नाज के रूप में की गयी है। मृतका इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना के संबंध में मृतका के भाई का बताना है कि, वह दुकान पर था, इसी दौरान उसे सुचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गयी है। उसकी बहन की मौत कैसे हुई उसे नही पता है। मृतका के भाई का यह भी कहना है कि, उनकी बहन काफी गुस्सैल प्रवृति की थी। जब भी वह मृतका को पढ़ाई करने के लिए बोलता था तो, वह काफी गुस्सा करती थी। हालांकि मेडिकल सुत्रों का बताना है कि, मृतका के दोनों हाथों पर मारपीट व गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि उक्त नाबालिग किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। हालांकि मामला संदिग्ध रहने के कारण मृतका का बेसरा भी प्रिजर्व कर लिए जाने की सुचना मिल रही है। वहीं इस संबंध में पुलिस का बताना है कि, मृत नाबालिग किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि इस घटना के बाद से, कस्बेआहर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें भी सुनने को मिल रही। जिससे मामला के संदिग्ध होने को और अधिक बल मिल रहा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम अपने पड़ोसी थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी के तरह ही, अपनी दिलेरी का परिचय देते हुए, इस संदिग्ध घटना का उद्भेदन 24 घंटा से 72 घंटों के अंदर कर पाते हैं, या बांसबाड़ी में मिले संदिग्ध हालत में युवक का शव की तरह ही, इस घटना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *