???? दुस्साहस: दिनदहाड़े बाईक सवार बदमाशों ने CSP संचालक से किया लूट का प्रयास, घर में घुसकर CSP संचालक ने बचायी जान, घटनास्थल के पास दर्जनों पुलिस पदाधिकारी का है निवास स्थान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित कुमार/उजियारपुर/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, तभी तो बाईक सवार हथियारबंद बदमाशों ने, उजियारपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर उजियारपुर थाना से महज 5 सौ मीटर की दुरी पर, सरयुग ट्रेडर्स के पास एक सीएसपी संचालक से रूपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया गया। हालांकि सीएसपी संचालक ने स्थिति को भांपते हुए, बाईक को सड़क पर छोड़कर बगल के एक घर में घुस कर उसके छत पर चला गया। जिसकी वजह से उक्त सीएसपी संचालक लुटने से बाल बाल बच गया। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुट गयी है। पिड़ित युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के सुरजपुर गांव निवासी, मोहनलाल रजक के 33 वर्षिय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी है। पिड़ित युवक ने घटना से संबंधित आवेदन भी उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है।

घटना गुरुवार 7 मार्च की दोपहर बाद 04:10 बजे की है। घटना से संबंधित आवेदन उजियारपुर थाना को उपलब्ध कराते हुए पिड़ित सीएसपी संचालक अमित कुमार ने बताया है की, थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित, बाबूलाल चौक पर उनका सीएसपी केन्द्र है। वह गुरूवार की दोपहर करीब 04:10 बजे उजियारपुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से नकद राशि की निकासी कर वापस अपने, ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे कि, इसी दौरान रास्ते मे सरयुग ट्रेडर्स के पास बाईक सवार तीन की संख्या में आए बदमाशों ने, ओवरटेक करके पिस्टल दिखाते हुए उनकी बाईक को रोकना चाहा। जिसके बाद वह सड़क किनारे पप्पु कुमार के बने घर में घुस गए, और सीढ़ियों से होकर छत पर चले गये। इस दौरान पीला टोपी सेट टीशर्ट पहने बदमाश पिस्टल लहराते हुए उन्हें खदेड़ते हुए घर के अंदर तक आ घुसे, लेकिन तब तक वह घर के छत पर जा चुके थे। जिसके बाद पिस्टल धारी बदमाश भी लौट कर बाईक पर बैठ अपने साथियों के साथ बेलारी गांव की ओर भाग निकला। हालांकि जिस जगह पर यह घटना हुई है, और जिस घर में सीएसपी संचालक भाग कर घुसा था, उस मकान में दर्जनों दर्जनों पुलिस पदाधिकारी किराये पर कमरा लेकर रहते हैं, लेकिन किसी पुलिस पदाधिकारी ने हिम्मत नही दिखायी। अगर इस दौरान पुलिस पदाधिकारी हिम्मत दिखाते तो सभी लुटेरे बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार ने बताया कि, घटना की सुचना मिली है। घटना से संबंधित आवेदन भी थाना को प्राप्त हो चुका है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ईलाकों में छापामारी जारी है। बहूत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी