अमित कुमार व नसीब लाल झा/समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी राजू सहनी ने, दुसरे राज्यों में जाकर अपने राज्य व जिले का नाम रौशन करते हुए, 2024 का एक्सीलेंट अवार्ड अपने नाम कर लिया। जिसके बाद समस्तीपुर जिला ही नही वरन पुरे बिहार में खुशियों की लहर व्याप्त है। एक्सीलेंट अवार्ड मिलने के बाद जिला ही नही बल्कि संपूर्ण बिहार से समाजसेवी राजू सहनी को बधाइयां मिल रही है। यह अवार्ड समाजसेवी राजू सहनी को असम व बिहार में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व, लोगों की सहायता करने के बाद बढ़ती लोकप्रियता के लिए दी गयी है।

यह अवार्ड उनके समाजिक संस्था गुवाहाटी साहनी कांबड़िया को दिया गया है। आयोजित इस समारोह में संगठन के महासचिव राजू सहनी का स्वागत पाग, चादर, फूल, माला व अंगवस्त्र आदि देकर किया गया, तत्पश्चात उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, राजू सहनी विगत कई वर्षों से बिहार व असम में रहकर, समाजसेवा के क्षेत्र में रहकर उत्कृष्ट कार्य करते रहते हैं।

समाजसेवी राजू सहनी ने समाजसेवा के क्षेत्र में बहूत कम दिनों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ज्ञात हो कि विगत कुछ वर्षों से उन्होंने उजियारपुर प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव भगवानपुर कमला के देवखाल चौर स्थित छठ घाट पर, अपने निजी कोष से सौंदर्यीकरण का काम भी कराया था। इस दौरान उन्होंने पूरे गांव में रौशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, पूजा पंडाल की व्यवस्था, निर्धन छठ व्रतियों के लिए पूजा के सामग्री की व्यवस्था आदि करवाए थे। वहीं समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा बिहार के अलावा, असम के चर्चित अम्वुबासी मेले में भी निःशुल्क भोजन, पानी, सावन महीने में कांबड़िया सेवा शिविर के माध्यम से भोले नाथ के भक्तों की सेवा किया जाता रहा है।

यही नही, उन्होंने अभी तक असम के गुवाहाटी महानगर के 34 सरकारी स्कूलों में, फील्टर वाटर कुलर मशीन, कई मंदिरों में समरसेबल बोरिंग, कई गरीब बच्चों को पढने के लिए स्कूल तक बनाने में सहयोग किया है। इसी तरह प्रत्येक वर्ष साजसेवी राजू सहनी के द्वारा, गरीब परिवार की लड़कियों की सामूहिक रूप से विवाह भी संपन्न कराया जाता है। आपको बता दें कि कोरोना का वह समय जिस समय लोग अपने घरों से बाहर निकलना नही चाहते थे, उस समय भी इन्होंने अपने जान की परवाह नही करते हुए, लगातार एक माह तक जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया था। यही नही, समाजसेवी राजू सहनी ने नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप में, अपने एनजीओ के माध्यम से कई ट्रक सामान नेपाल भेजा था।

जिसके कारण नेपाल में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है। इस वर्ष भी इन्होंने समस्तीपुर जिला के विभिन्न इलाकों का दौड़ा कर करीब 10 हजार लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़े का का वितरण भी किया, जो अपने-आप में एक रिकार्ड है। आज तक इतने भारी मात्रा में किसी सांसद विधायक या किसी मंत्री ने भी कंबल का वितरण नही किया है। समाजसेवी राजू सहनी ने अकेले उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय में करीब 25 सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। समाजसेवी राजू सहनी को अवार्ड मिलने के बाद बधाई संदेश देने वालों में, हरेन्द्र सहनी, श्रीराम सहनी, राम श्रेष्ठ सहनी, रामबहादुर सहनी, रामविलास सहनी, भीम सहनी, राजेश सिंह, पवन सिंह, फूना सिंह आदि का नाम शामिल है। वहीं मौके पर संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष राजकुमार कंवर, मिडिया प्रभारी विद्यानंन्द झा, कोषाध्यक्ष सुनिल साह, कार्यकारी अध्यक्ष सिताराम साहनी, उपाध्यक्ष दिलीप सहनी, मंगनु झा, दुर्गा मिश्रा, लख्खी दे ब्यूटी दास, सलाहकार रविन्द्र सहनी, गूड्डु शंकर चौधरी, कुणाल आनंन्द झा, उप-सचिव सुरेश सहनी, राजकुमार सहनी, बप्पी सरकार, धर्मेन्दर सहनी, लाली सहनी, सदस्य कृष्णा गोवाला, रत्नेश साहनी, बाला सहनी, नकुल सहनी, अजय विश्वकर्मा आनंन्दो सिल मुन्ना सहनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।







