अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर स्थित, एसएच 88 पर सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे, दो बाईक सवारों के बीच हुई भीषण टक्कर में, बाईक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी।

हालांकि इस दौरान उक्त युवक को धक्का मारने वाला युवक बाईक सहित भागने में सफल रहा। घटना की सुचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन मे जूट गयी है।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर वार्ड 8 निवासी, अमरकांत चौधरी के 24 वर्षिय पुत्र हरिओम कुमार उर्फ बमबम के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में परिजनों का बताना है कि, मृतक किसी काम से चौक की तरफ जा रहा था। जहां सामने से आ रहे अज्ञात बाईक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमे उक्त युवक घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, इस हादसे में बाईक को टक्कर मारने वाला बाईक सवार युवक भी घायल हो गया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा।







