???? BIG BREAKING NEWS: होली के अवसर पर टाटा से सहरसा के लिए चलायी जाएगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा: समस्तीपुर रेल मंडल से होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल से टाटा के लिए दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएँगी 08819/08820 टाटा – सहरसा – टाटा विशेष गाड़ी – वश गाड़ी संख्या 08819 दिनांक 23.03.2024 (शनिवार) को टाटा से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा आसनसोल, किउल, न्यू बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया के रास्ते अगले दिन 03.00 बजे सहरसा पहुचेगी। गाड़ी संख्या 08820 दिनांक 24.03.2024 (रविवार) को 06:00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी तथा

खगड़िया(07.10/07.15), बेगुसराय(07:45/07:47), न्यू बरौनी(09.30/09.35), किउल, आसनसोल होते हुए 20:45 बजे टाटा पहुंचेगी। इस गाड़ी में 2-एसी -02, 3 एसी-03, स्लीपर -12 तथा सामान्य -03 कोचों सहित कुल 22 कोचों का समायोजन होगा। 08853/08854 टाटा – सहरसा – टाटा त्रि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी-गाड़ी संख्या 08853 दिनांक 18.03.2024 से 05.04.2024 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटा से 19:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा बोकारो, धनबाद, जसीडीह, किउल, न्यू बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया के रास्ते अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुचेगी। गाड़ी संख्या 08854 दिनांक 19.03.2024 से 06.04.2024 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को 13:00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी तथा खगड़िया(14.10/14.12), बेगुसराय(14:45/14:47), न्यू बरौनी(16.30/16.35), किउल, जसीडीह, धनबाद, बोकारो होते हुए अगले दिन 05:00 बजे टाटा पहुंचेगी| इस गाड़ी में 2nd एसी -02, 3rd AC-06, स्लीपर -07 तथा सामान्य -02 कोचों सहित कुल 20 कोचों का समायोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *