अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव सहित अन्य संभावित स्थानों पर, बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी के द्वारा, रविवार 17 मार्च को अवैध शराब के धंधे में संलिप्त धंधेबाजों की गिरफ्तारी व शराब की खोजबीन के लिए, दरभंगा से आए डॉग स्कवायड टीम की मदद से विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी के नेतृत्व में चलायी जा रही इस छापामारी के दौरान कोठियां गांव के दर्जनों स्थानों पर, शराब बरामदगी को लेकर छापामारी की गयी। इस बाबत पुछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने बताया कि, लोकसभा चुनाव 2024 व होली पर्व को देखते हुए, विभागीय आदेशानुसार बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंधित विदेशी व देशी शराब की खोजबीन के लिए, डॉग स्कवायड टीम को बुलाया गया था।

थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने यह भी बताया कि, थाना क्षेत्र में किसी को भी किसी भी कीमत पर मद्यनिषेध अधिनियम का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस छापामारी में शराब की बरामदगी नही की जा सकी थी।

छापेमारी अभियान के दौरान थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रिति कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह, रमेश सिंह के अलावे डॉग स्कवायड टीम के पुलिस कर्मी सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।







