???? बिग ब्रेकिंग: बंगरा थानाध्यक्षा ने अर्द्धसैनिक बल के मौजूदगी में चलाया सघन वाहन जांच अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही जिला प्रशासन और जिला पुलिस के द्वारा गठित टीम, मोटी रकम की खोज में जुट गई है। इसी के तहत बंगरा थाने की पुलिस ने थानाध्यक्षा बंगरा सुश्री मनिषा कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार 21 मार्च को को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्षा ने राजधानी रोड के कोठिया व एनएच-28 पर स्वयं दो पहिया, चार पहिया व संदिग्ध दिखे पैदल लोगों की भी जांच की।

हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान, किसी भी व्यक्ति के पास से बरामद नही किया गया। इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, एवं बैग की गहनता से जांच की गई, साथ ही बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले दर्जनों वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर व डांट फटकार लगाकर छोड़ दिया गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी ने बताया कि, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लोकसभा चुनाव, होली का पर्व एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी छोटे बड़े वाहनों की जांच की जा रही है, तथा आगे भी समय-समय पर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर यह जांच अभियान जारी रहेगा।

मौके पर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रिती कुमार,  पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप