अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी, मुन्नी लाल महतो के पुत्र सुरेश महतो, पचपैका गांव निवासी बोढ़न गिरी के पुत्र कारू गिरी तथा पतैली पश्चिमी बाबू लाल चौक निवासी देवेन्द्र महतो के पुत्र सुधीर महतो के रूप में की गयी है।

इस संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, पतैली पश्चिमी पंचायत के बाबूलाल चौक पर सुधीर महतो शराब का सेवन कर हंगामा कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, साथ ही थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव से शराब के एक पुराने मामले में सुरेश महतो को, तथा पचपैका गांव से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण मामले के नामजद आरोपित कारू गिरी को गिरफ्तार किया गया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।







