???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में युवती का शव बरामद, जांच में जूटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित जवाहरपुर गांव स्थित एक घर से संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी उजियारपुर पुलिस को दिया। जहां मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने मृत युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृत युवती की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित जवाहरपुर गांव के वार्ड 12 निवासी, अजित साह की 17 वर्षिया पुत्री अनुपम कुमारी के रूप में की गयी है।

इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष का बताना है कि, थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव से एक किशोरी का शव बरामद कर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों द्वारा अभी तक थाना को आवेदन उपलब्ध नही कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि उक्त युवती की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का ईंतजार है। हालांकि घटना के बाद से जवाहरपुर गांव व उसके आसपास के ईलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *