नसीब लाल झा/समस्तीपुर: “मोदी संग बिहार” विडियो सॉन्ग लांचिंग के दौरान जिले के हलई ओपी क्षेत्र स्थित, अपने आवास पर नित्यानन्द राय ने पप्पु यादव को, बिना पेंदी का लोटा बोल दिया, इस दौरान नित्यानन्द राय ने यह भी कहा है कि, प्रधानमंत्री के विकास की बदौलत इस बार वहलोग बिहार की सभी 40 सीट हासिल करने जा रहे हैं। जिसके कारण महागठबंधन का सुपरा साफ होने जा रहा है।

इस दौरान मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत पर सवाल उठाने वाले, तेजस्वी यादव के ट्वीट पर नित्यानन्द राय ने कहा कि, तुष्टिकरण के लिए ही वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि, कौन नही जानता है कि महागठबंधन खासकर राजद अपराधियों की पार्टी है। लालू जी और तेजस्वी यादव की पहचान परिवारवाद,भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों के रूप में की जाती है। वहीं पप्पू यादव को महागठबंधन में पूर्णिया की सीट नही मिलने पर नित्यानन्द राय ने कहा कि, पप्पू यादव तो खुद बिना पेंदी के लोटा हैं। तेजस्वी यादव और पप्पू यादव दोनो एक ही तरह के हैं। इसलिए उनका किसी से कोई लेना देना नही है। पशुपति पारस को एक भी सीट नही मिलने से एनडीए छोड़ने की बात पर नित्यानन्द राय ने कहा कि, पारस जी तो हमारे साथ ही है वह एनडीए से अलग हुए ही कहाँ हैं।गौरतलब हो कि नित्यानन्द राय चुनाव की घोषणा के बाद से ही लगातार, अपने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के हलई स्थित आवास पर कैम्प किए हुए हैं, और क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओ की बैठक कर फीडबैक ले रहे है, साथ ही इलाके के नाराज वोटरों को मनाने की कवायद में भी जुटे हुए हैं।







