???? BIG BREAKING: संदिग्ध हालत में युवक की मौत के बाद लगाया हत्या का आरोप, आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर, मृतक के परिजनों ने किया जमकर हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/अरविन्द कुमार: उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में, शनिवार 30 मार्च की देर रात करीब 2:30 बजे, एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने युवक के इस संदिग्ध मौत को, पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप अपने ही पड़ोसी पर लगाते हुए, मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रखकर हंगामा करने लगे। उधर घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा तथा, उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जानकारी लेते हुए, आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में करना चाहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने शव को पुलिस के कब्जे में देने से साफ मना दिया, तथा हंगामा करने लगे। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजन किसी की बात भी सुनने व समझने के लिए तैयार नही हो रहे थे। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर अंगारघाट थाना, दलसिंहसराय थाना, घटहो थाना, मुसरीघरारी थाना व महिला थाना की पुलिस को बुलाकर हालात पर काबू पाया गया।

मृत व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी, राजेन्द्र महतो के 40 वर्षिय पुत्र रामलाल महतो के रूप में की गयी है। घटना के बाद गांव में करीब 8-10 घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक तथा आरोपित के बीच विगत कुछ वर्षों से भूमि विवाद होते चला आ रहा है। जिस मामले को लेकर एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी भी उजियारपुर थाना में दर्ज कराई गई थी, जो मामला न्यायालय में लंबित है। बीते रात को भी जमीनी विवाद को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की घटना भी हुई थी। जिसमें रामलाल महतो को कुछ अंदरूनी चोंटे आयीं और वह बेहोश हो गया था। बेहोश युवक को जब तक परिजन इलाज के लिए किसी चिकित्सक के पास ले जाते, देर रात को ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों द्वारा, उजियारपुर थाना को देर रात को ही दे दी गयी, लेकिन उजियारपुर पुलिस लापरवाही करते हुए, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची, जिसे देखकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए। उधर जानकारों की माने तो मृतक विगत 6 माह से जानलेवा बीमारी कैंसर तथा  लकवा नामक रोग से ग्रसित था। जिसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि ईलाज के बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नही हो रहा था, तथा इधर कुछ दिनों से उसका इलाज भी नहीं किया जा रहा था, और वह घर पर ही रह रहा ता। जहां इलाज के अभाव में देर रात उसकी मौत हो गयी। हालांकि घटना के संबंध में सुत्रों  का यह भी बताना है कि, मृतक के परिजनों ने आरोपित पक्ष के एक महिला पर, डायन होने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया था। जिसमें वह घायल हो गए थे। जिससे गुस्साए महिला पक्ष के लोगों ने रात के करीब 11 बजे, लाठी डंडा से मृतक के घरवालों को मारपीट कर अधमरा कर दिया, जिसमे उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने यह भी बताया कि गुरुवार 28 मार्च की रात को मृतक के परिजनों ने, झाड़ फूंक कराने वाले व तंत्र-मंत्र विद्या की जानकारी रखने वाले, किसी ओझा को अपने घर पर बुलाकर, बीमार युवक को ठीक करने के लिए कहा था। जिस पर उस तांत्रिक ने पड़ोस की ही एक महिला के द्वारा, उस युवक के ऊपर जादू टोना किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद मृतक के घर की महिलाएं, अपने पड़ोस में रहने वाली उक्त महिला के घर गई, तथा उसे अपने घर चलकर बीमार रामलाल को ठीक करने को कहा। जहां जाने के लिए उक्त महिला तैयार नहीं हुई। जिसके बाद मृतक के घर की महिलाओं ने उक्त महिला के उपर डायन होने का आरोप लगाते हूए, उसके साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें वह घायल हो गयीं। जिससे संबंधित आवेदन उक्त महिला के द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया था। जिस आवेदन का जांच करने गयी पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला भी कर दिया था। अब इस घटना की  सच्चाई क्या है ? यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा वहीं इस बाबत पूछे जाने पर दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में, विगत 6 माह से बीमार एक युवक की मौत हो गयी थी। जिसमें ग्रामीणों व मृतक के परिजनों द्वारा भीड़ इकट्ठा किया गया था। इससे पूर्व उजियारपुर थाना को मृतक के पाटीदार द्वारा, एक आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसकी जांच करने उजियारपुर पुलिस लखनीपुर गांव पहूंची थी। जहां स्थानीय ग्रामीण व खासकर मृतक के लोगों द्वारा, पुलिस पर हमला भी किया गया था। जिस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है, तथा युवक की मौत से संबंधित प्राप्त आवेदन पर भी जांच की जा रही है। हालांकि मृतक के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने वाले मामले से इनकार कर दिया है। मौके पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, अंचल निरीक्षक दलसिंहसराय नीरज तिवारी, अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार, उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, महिला थाना के थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी, घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा, उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन प्रसाद सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network