अरविन्द कुमार/मृत्युंजय कुमार कर्ण: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत के योगी चौक के पास संचालित द नेचुरल साईंस एकेडमी के परिसर में, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर इंटरमीडिएट 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजित इस सम्मान समारोह में मौजूद द नेचुरल साईंस एकेडमी के टॉप 5 छात्रों में शामिल कुमारी रत्नाप्रिया- 447 अंक, सुरज सुगम- 422 अंक , मौसम कुमारी- 418 अंक, दीपक कुमार 418 अंक, महिमा कुमारी- 414 अंक तथा आदित्य कुमार कर्ण- 412 को मेडल पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि यह संस्थान वर्ष 2011 से ही इस ईलाके में अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है। उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र का यह पहला ऐसा संस्थान है, जो वर्ष 2011 से वर्ष 2024 तक लगातार रिजल्ट के मामले अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

प्रत्येक वर्ष छात्रों के उतीर्णता के मामले में द नेचुरल साईंस एकेडमी का प्रतिशत बढ़ता ही रहा है। जिसके कारण यहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी, अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित समझते हैं। मौके पर द नेचुरल साईंस एकेडमी के चेयरमैन गौरी शंकर सिंह, गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानन्द सिंह, द नेचुरल साईंस एकेडमी के शिक्षकों में शोभाकांत चौधरी, दुर्गेश कुमार मिश्रा, शेख सलीम चिश्ती, विवेक कुमार, शाहीना परवीन, मुकेश कुमार, पप्पु कुमार चौरसिया, रौशन कुमार झा, राजकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र व अभिभावक मौजूद थे।







