???? बिग ब्रेकिंग: भीषण अगलगी की घटना में 10-15 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदन कुमार/समस्तीपुर: रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत भिरहा गांव के महिसौर व लहसाना चौड़ में, मंगलवार 02 अप्रैल की दोपहर हुई भीषण अगलगी की घटना में, कई एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर किसी तरह अग्निशामक की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं की पुरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।

हालांकि आस पास के खेतों में लगी गेहूं की फसल को मशीन से काटकर अलग किया गया। तब जाकर अन्य खेतों की तरफ बढ़ रहे आग को रोका जा सका। आग कैसे लगी इसका पता नही लग पाया है। घटना के संबंध में पिड़ित किसानों का बताना है कि, दोपहर के समय अचानक उन्हें सुचना मिली कि, महिसौर चौड़ व लहसाना चौड़ में उनलोगों के तैयार हो चुके गेहूं के फसल में आग लग गयी है। सुचना मिलने के बाद वह लोग खेत में पहुंचे और गेहूं की फसल को उखाड़ कर आग पर काबू पाना चाहे, लेकिन आग भड़कती ही जा रही थी। जिसके बाद उनलोगों ने जेसीबी की मदद से गेहूं के फसल को बीच से काटकर अलग किया। तब जाकर आग के प्रसार को रोका जा सका। बाद में अग्निशामक की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सुत्रों से मिली जानकारी के इस अगलगी की घटना में करीब 10-15 एकड़ मे लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *