अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पश्चिमी पंचायत निवासी, सह परफेक्ट 24 न्यूज के ब्यूरोचीफ सुदर्शन कुमार चौधरी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमति ज्योति प्रिया ने अपने प्रथम पुत्र के जन्म के अवसर पर जन्म के छठे दिन हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार छठी पूजा का आयोजन किया। इस दौरान नवजात की माता श्रीमति ज्योति प्रिया व नवजात शिशु के पिता सुदर्शन चौधरी ने माता षष्ठी देवी की पूजा पुरे विधि-विधान पूर्वक किया।

तत्पश्चात नवजात शिशु के जन्मदिन के अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया था। जिसमें, राजनेता, जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस बल, पत्रकारगण सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान आयोजित समारोह में मौजूद अतिथियों के मनोरंजन के लिए, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। नवजात के जन्म के छठे दिन छठी पूजा कराने पहुंचे पुरोहित का बताना है कि, बच्चे के जन्म के बाद छठी मनाने का रिवाज हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है। छठी पूजन नवजात बच्चे की मंगल कामना के लिए किया जाता है। यह बच्चे के पैदा होने के छह दिन बाद मनाया जाता है।

इस दिन षष्ठी देवी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि षष्ठी देवी की पूजा से नवजात बच्चे पर कोई समस्या नहीं आती है। पौराणिक मान्यता है कि राजा प्रियव्रत के पुत्र को षष्ठी देवी की कृपा से दोबारा जीवन मिला था। पुराणों के अनुसार षष्ठी देवी बच्चों की अधिष्ठात्री देवी भी मानी जाती है। मौके पर नवजात शिशु को आशीर्वाद देने वालों में, रणधीर गिरी, नसीब लाल झा, पत्रकार पंकज कुमार, अरविन्द कुमार, कृष्ण दर्शन चौधरी, तरूण कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, गौड़ी शंकर सिंह, सरोज कुमार सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।







