???? बिग ब्रेकिंग: बिजली के शॉर्ट शर्किट से 8 घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर मध्य पंचायत के रामनगर गांव में, गुरुवार 4 अप्रैल की देर रात करीब साढ़े दस बजे हुई, भीषण अगलगी की घटना में 8 घर पुरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाना व दलसिंहसराय थाना के अग्निशामक की टीम, मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। हालांकि तब तक पिड़ित के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

इस अगलगी की घटना में, थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत स्थित रामनगर वार्ड 10 निवासी, रामप्रसाद दास, रामबालक दास, रामप्रीत दास, मिथिलेश दास, अमरजीत दास, जयनारायण दास, चेतन दास तथा चंदन दास आदि का घर जलकर राख हो गया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, रणवीर चौरसिया हादसा स्थल पर पहुंच, पिड़ित परिवारों से मिलकर, उनके लिए भोजन की व्यवस्था कराते हुए, सभी पिड़ित परिवारों को 25 किलो चावल, 25 किलो आंटा, तेल, नमक, साबुन आदि के साथ साथ तीन हजार रूपए नकद का भी वितरण किया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 4 अप्रैल की देर रात करीब 10 बजे, चांदचौर मध्य पंचायत के रामनगर वार्ड 10 के लोग खाना खाकर सो रहे थे कि, अचानक एक घर से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर जुटने लगी, लेकिन आग की तपिश के आगे किसी की एक नही चली। आग इतनी भयावह थी कि, कोई आग के उपर नजदीक से पानी डालने की हिम्मत नही कर रहा था। जिसके कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, तथा एक-एक कर कुल आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया, और धू धूकर सभी आठ घर व घरों में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, रुपया, पैसा, गहना जेवर सहित अन्य सभी सामान भी जलकर राख हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उजियारपुर थाना व दलसिंहसराय थाना को दिया। जहां से अग्निशामक की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने इससे संबंधित आवेदन भी उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रणवीर चौरसिया ने बताया कि, उनके पंचायत के रामनगर गांव में, देर रात को करीब साढ़े दस बजे 8 घरों में आग लग गई थी। जिसमें उनलोगों के घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार 5 अप्रैल की सुबह सभी पिड़ित लोगों के लिए भोजन का व्यवस्था कराते हुए, पीड़ित सभी लोगों के बीच 25 किलो चावल व 25 किलो गेहूं का आंटा तथा अन्य भोजन सामग्री के साथ साथ, जरूरत के अन्य सामान की खरीदारी के लिए, प्रति व्यक्ति 3 हजार रूपए का भी वितरण किया है। श्री चौरसिया ने यह भी बताया कि, आने वाले समय में भी पिड़ित लोगों के बीच आवश्यकतानुसार अन्य सामानों का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *