???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय आजमा सकते हैं अपना भाग्य, राजद के एक पूर्व मंत्री के रह चुके हैं काफी करीबी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[उजियारपुर] जिले के उजियारपुर लोकसभा सीट इन दिनों चर्चाओं में है। युवा राजद के पुर्व जिलाध्यक्ष व राजद के एक दिग्गज नेता व मंत्री के काफी करीबी रह चुके अमरेश राय, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाने आ रहे हैं।

युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने बताया कि, इस बार लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा बाहरी बनाम स्थानीय रहेगा, और इसी सोच के साथ वह इस बार चुनाव मैदान में होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राजद के आलोक कुमार मेहता विधानसभा चुनाव के भी प्रत्याशी रहते हैं और लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी भी बन जाते हैं, तो स्थानीय कार्यकर्ता क्या पुरी जिंदगी पार्टी का झंडा ही ढोएंगे। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में वह पार्टी के लिए या दरी जाजिम नही बिछाकर स्थानीय भाईयों की मान सम्मान व प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के लिए वह स्वयं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अमरेश राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात को लेकर स्थानीय क्षेत्र में हलचल तेज हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *