अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का पर्व काफी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े ईंतजाम भी किए गए थे। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्जिदों तथा ईदगाहों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी। ईद पर बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। घरों से उठ रही सेवईयों और विभिन्न व्यंजनों की खुशबू ने, इस त्योहार में चार चांद लगा दिए थे।

इस दौरान स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने, समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर, हकीमाबाद जितवारपुर, शेख टोली, खान लॉज, बांदे, चकनूर तथा धर्मपुर में भ्रमण कर क्षेत्र के लोगो को ईद की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद सामाजिक सद्भावना व भाईचारे का प्रतीक है। यह प्रेम, करुणा और स्नेह की भावनाओं के विस्तार का त्योहार है। ईद हमें एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। यह त्योहार सद्भाव की भावना से ओत-प्रोत है और हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।

मौके पर विधायक प्रेस प्रतिनिधि सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी रविगुप्ता ईंजिनियर राजेश कुमार राय, जयलाल राय, प्रमोद कुमार पप्पू , मोहम्मद बशीर अहमद, मोहम्मद आसिफ इकबाल, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद पप्पू खान, जिला राजद महासचिव मोहम्मद परवेज आलम, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, उत्कर्ष बैंक के रीजनल मैनेजर रविआनंद, पटना बी डी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ रजनीश कुशवाहा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, कांग्रेस नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, रामविलास राय, परमानन्द मिश्रा, विश्वनाथ हजारी, उपेन्द्रनाथ तिवारी, अनिल तिवारी, अरुण राय, कृष्णा कुमार राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी, बच्चा बाबू गिरी, रामनारायण शर्मा, सूरज राम, राजद नेता रामकुमार राय, ज्योतिष महतो, राकेश कुशवाहा, मनोज पटेल, ज्ञान प्रकाश झा, रंजीत कुमार रम्भू, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार राय, नंदन यादव, अखिलेश दास, सुजीत कुमार मिश्रा उर्फ बड़का बौआ, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद सफदर, मोहम्मद फैजी, सैयद फैसल आलम मन्नू , डॉ रामपुकार सिंह, अंकित वर्धन आदि मौजूद थे।







