???? BIG BREAKING: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बच्ची की मौत, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने समस्तीपुर पटोरी पथ को किया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/मजहर आलम:[समस्तीपुर] जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पटोरी रोड में आशीर्वाद एजेंसी के पास, अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार एक नाबालिग बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। उधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में, समस्तीपुर पटोरी पथ को आशीर्वाद एजेंसी के पास जाम कर दिया, तथा प्रशासन विरोधी जमकर नारे लगाने लगे। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतका के शव को अपने कब्जे में करना चाही, लेकिन स्थानीय लोगों ने मृत बच्ची का शव पुलिस को देने से इनकार कर दिया तथा हंगामा करने लगे। मृत किशोरी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड 11 निवासी, मोहम्मद मुमताज उर्फ पतरकू की 12 वर्षिया पुत्री मनतशा परवीन के रूप में की गयी है। मृतका मुसरीघरारी चौक पर किसी सामान की खरीदारी करने गयी थी। जहां से वापस लौटते वक्त यह घटना हो गयी।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, मृतका गुरुवार 11 अप्रैल की संध्या करीब 07:30 बजे अपने घर से साईकिल लेकर मुसरीघरारी चौक पर किसी घरेलू सामान की खरीदारी करने गयी हुई थी। जहां से सामान खरीदकर वापस घर लौटते समय, मृतका के बगल से गुजर रहे ऑटो ने दायां साईड खींच लिया। जिसके कारण साईकिल सवार युवती असंतुलित होकर रोड पर गिर गयी।ठीक उसी समय समस्तीपुर की ओर से आकर पटोरी की तरफ जा रही ट्रक उक्त किशोरी के सिर के उपर से निकल गयी। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों का यह भी बताना है कि, मुसरीघरारी चौराहा पर चारो दिशा में करीब 200 मीटर तक स्थानीय दबंग लोग पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए है। जिसके कारण मुसरीघरारी चौराहा के सभी मार्ग पर, ऑटो चालक व ई रिक्शा चालक अवैध रूप से अपना कब्जा जमाए हुए है।स्थानीय पुलिस और दबंग लोग इन ऑटो चालक और ई रिक्शा वालों से अवैध राशि की वसूली कर, सड़क को ही बस पड़ाव बना दिया है। जिसके कारण सभी प्रकार की तिपहिया व चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती है। जिसके कारण इन सभी मार्गों पर अक्सर इस तरह की घटना होती ही रहती है। काफी देर बाद घटना में शामिल ट्रक की पहचान कर, उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा उचित मुआवजे का भरोसा दिए जाने के बाद, लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मृत किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *