अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: [बिहार की आवाज] मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बेगूसराय मुजफ्फरपुर पथ पर एनएच 28 के किनारे अकलू चौक के पास, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मुसरीघरारी पुलिस ने, मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना मंगलवार 23 अप्रैल की देर शाम करीब 7 बजे की बतायी जा रही है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, मृत व्यक्ति मुजफ्फरपुर बेगूसराय पथ पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के, अकलू चौक के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, तथा घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने, मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी ने बताया कि, एनएच 28 पर अकलू चौक के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव की पहचान नहीं होने की स्थिति में, 72 घंटों तक शव को सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। अगर शव की पहचान 72 घंटों तक नहीं हो पाती है तो, उसका दाह संस्कार कर दिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।







