नसीब लाल झा/अरविन्द कुमार/ताजपुर:[ बिहार की आवाज ] उजियारपुर लोकसभा अंतर्गत मोरबा विधानसभा क्षेत्र के ताजपुर बाजार स्थित नगर परिषद वार्ड संख्या -23 में, मोरवा विधायक रणविजय साहू ने, इंडिया गठबंधन के घटक दलों की मौजूदगी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।

इस दौरान मौके पर आयोजित एक संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हूए, राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि, विगत 10 वर्षों में जनता को केवल छला गया है। जनता अब पुरी तरह से INDIA गठबंधन के साथ है। जिसकी वजह से उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता, राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता पर अपना विश्वास जताते हुए, विजयी भी बनाएगी। इस दौरान भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, देश में सभी जगहों पर भाजपा सरकार के खिलाफ लहर चल रही है। युवा नगर अध्यक्ष राजद अजहर मिकरानी ने कहा कि, यूथ आइकॉन युवा सम्राट तेजस्वी प्रसाद यादव के 17 महीने के कार्यकाल में, जिस प्रकार से पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी है, जिस ऐतिहासिक कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।

पूरे देश में आज बिहार का युवा जाग चुका है। इस दौरान राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि, भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा-जदयू की सरकार में, बिहार से श्रमिकों के पलायन में भारी बढ़ोतरी हुई है। आज युवा पीढ़ी रोजगार के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन उन्हें रोज़गार नहीं मिल रहा है। मौके पर राजद ज़िला उपाध्यक्ष अरमान सदरी, हाजी मोहम्मद मुराद, युवा जिला प्रधान महासचिव महताब आलम विक्की, युवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, युवा प्रखंड प्रधान महासचिव नेयाज अहमद, भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, आइसा के सुनील कुमार समेत, कांग्रेस के मोहम्मद ईसराफिल, राजद के राहुल राय, बैजनाथ राय, मुखिया ब्रिजनंदन राम, मुखिया मनोज राय, बंगरा सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद आरीफ, दिपक राम, पवन सिंह, विक्रम कुमार, फुरकान अली, पुर्व मुखिया मोहम्मद मनौअर, करामात हुसैन, राकेश गुप्ता, रजनीश कुमार, दीपक कुमार साह, कादिर ईमाम, रेयाज शेख, अजीत कुमार, अशोक कुमार, मुकेश मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।







