???? बिग ब्रेकिंग: जिला के एसएच 88 पर हुई, भीषण सड़क हादसा, ट्रक व टैंकर के आमने सामने की टक्कर में 2 की मौत 2 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/सरायरंजन:[ बिहार की आवाज] सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित एसएच 88 पर, गुरुवार 25 अप्रैल की अहले सुबह करीब 3 बजे, पेट्रोल टैंकर वह आयशर ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में, ट्रक चालक व टैंकर चालक की स्टेरिंग के बीच फंसकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, तथा दोनों वाहनों के उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे सरायरंजन पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से, इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है। जहां नाजुक स्थिति में दोनों घायलों का इलाज जारी है।

वहीं दोनों ट्रक व टैंकर में फंसे शव को जेसीबी व अन्य यंत्रों की मदद से बाहर निकाल अपने कब्जे में लेते हुए, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने में जूट गयी है। मृत चालकों की पहचान पटना बांकीपुर के सुरंगापुर निवासी, सुरेंद्र सिंह के पुत्र धन्नू कुमार व बेगूसराय जिला के बलिया थाना अंतर्गत बड़ी बलिया निवासी, पौआ पासवान के पुत्र कारी पासवान के रूप में की गयी है। इस हादसे में घायल दोनों वाहन के उपचालक की पहचान 16 वर्षिय वीरेंद्र कुमार व स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद साह के 48 वर्षीय पुत्र संजय साह के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है, गुरुवार 25 अप्रैल की अहले सुबह करीब 4 बजे दलसिंहसराय की ओर से आकर, जंदाहा की तरफ जा रहे तेल टैंकर तथा जंदाहा की ओर से आकर दलसिंहसराय की तरफ जा रहे ट्रक, जिस पर कोल्ड ड्रिंक लोड था, एसएच 88 पर तीखे मोड़ के पास आपस में टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की, टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की नींद खुल गयी। सभी दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तथा ट्रक व टैंकर में फंसे उपचालक को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला, तथा दोनों उपचालक को घायल अवस्था में ही ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। बाद में उनलोगों ने सरायरंजन पुलिस को सुचना देते हुए, ट्रक व टैंकर में फंसे चालक को निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों की कोशिश बेकार साबित हुई। बाद मे घटनास्थल पर पहुंची सरायरंजन पुलिस ने जेसीबी की मदद से, ट्रक व टैंकर के गेट को तोड़कर उसमे से दोनों चालक के शव को बाहर निकालकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *