???? बिग ब्रेकिंग: एनएच-28 पर हुई भीषण सड़क हादसे में कैमरामैन युवक की हुई मौत, परिजन में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव स्थित एनएच 28 के किनारे से, शुक्रवार 26 अप्रैल की अहले सुबह करीब 6 बजे, एक युवक को घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मुसरीघरारी थाना के, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार पांडे ने, घटनास्थल पर पहुंच उक्त घायल युवक को मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान मोरबा प्रखंड अंतर्गत हलैई थाना क्षेत्र के, चकभेली गांव के वार्ड 12 निवासी, रमाकांत पंडित के 22 वर्षीय पुत्र महेश कुमार पंडित के रूप में की गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता सहित दर्जनों की संख्या में, स्थानीय लोग सदर अस्पताल आ पहुंचे। जहां मृतक के पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीण का बताना है कि, मृतक कैमरामैन का काम करता था, तथा शादी विवाह जैसे आयोजनों पर भाड़े पर कैमरा लेकर जाता था। गुरुवार 25 अप्रैल की देर शाम भी वह सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा गांव में, किसी शादी समारोह में कैमरा चलाने गया था। जहां से देर रात को ही वह उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत स्थित, अंडाहा गांव में अपने ननिहाल चला गया था। जिसके बाद शुक्रवार 26 अप्रैल की अहले सुबह करीब 7 बजे, मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा यह सुचना मिली कि, सड़क हादसे में उक्त युवक की मौत हो गयी है। स्थानीय लोगों ने इस दौरान यह आशंका जाहिर किया है कि, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उक्त युवक घायल हो गया होगा, जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों का यह भी बताना है कि, मृतक का अगर एक्सीडेंट हुआ है तो उसका कैमरा व उसका मोबाइल कहां है ? क्यों कि उसका कैमरा व मोबाईल दोनों गायब है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर मुसरीघरारी थाना के प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी ने बताया कि, उक्त युवक को घायल अवस्था में, रुपौली गांव के पास एनएच 28 के किनारे से बरामद कर, ईलाज के लिए एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए, शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, तथा परिजनों के द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *