???? बिग ब्रेकिंग: मौसम विभाग के सुचना को दरकिनार कर, इस तपती व जलती धूप में, SDPO व SDO ने हजारों ग्रामीण महिलाओं के साथ निकाला मतदाता जागरूकता रैली।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार [ बिहार की आवाज] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लोहागीर पंचायत में शुक्रवार 26 अप्रैल को, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा व एसडीओ दलसिंहसराय प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में जीविका दीदीयों को लेकर एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस रैली के माध्यम से स्थानीय ग्रामीण मतदाता भाईयों को इस लोकसभा चुनाव में अपने मतदान का उपयोग करने की 100% अपील की गयी। लोहागीर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरामपुर से निकाली गयी यह मतदाता जागरूकता रैली, पंचायत के विभिन्न ईलाकों से गुजरते हुए, पुनः उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरामपुर पहुंच कर समाप्त हो गयी।

जहां अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने, जागरूकता रैली में शामिल सभी सदस्यों को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने हेतु शपथ दिलवाया। इस मतदाता जागरूकता रैली में शामिल जीविका दीदीयों में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा व अनुमंडलाधिकारी दलसिंहसराय प्रियंका कुमारी ने, अपने वरीय पदाधिकारी व अपने विभागीय आदेश का पालन कराने के दौरान शायद यह भूल गए कि, इस चिलचिलाती धूप में अगर उन सैकड़ों हजारों जीविका दीदीयों में से किसी को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेवारी किसकी होगी। इस तपती व धरती जलाती धूप व उमस भरी गर्मी में इन पदाधिकारियों के द्वारा सैकड़ों महिलाओं की भीड़ जुटा ली जाती है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नही किए जाते हैं।

इस दौरान ना तो कहीं पर पीने के पानी की व्यवस्था की गयी थी, और ना ही किसी भी प्रकार के आपातकाल से निपटने के लिए एंबुलेंस की ही व्यवस्था की गयी थी। जबकि भारतीय मौसम विभाग पटना के द्वारा साफ तौर पर यह कहा गया है कि, बिहार में राजधानी पटना सहित सूबे के 17 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री व इसके पार बना हुआ रहेगा, तथा आने वाले 4 दिनों तक इस भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि, 01 मई तक पटना समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। जिसके कारण उन्होंने लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने और एहतियातन खुद को पानी पीते रहने की सलाह भी दिया है। बाबजूद इस रैली का हिस्सा बनने वाले एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा व एसडीओ दलसिंहसराय ने एहतियातन किसी भी प्रकार की व्यवस्था किए बिना इस मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर दिया। अगर इस दौरान किसी को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेता ? संबंधित पदाधिकारी, संबंधित पंचायत के मुखिया, जिलाधिकारी या चुनाव आयोग ? इसलिए इस लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित सभी पदाधिकारी को चाहिए कि, मौसम के इस तीखे मिजाज को देखते हुए, इस प्रकार के किसी भी जागरूकता रैली का आयोजन सुबह 5 बजे से सुबह के 9 बजे तक, तथा संध्या में अपने सुविधानुसार कर सकते हैं। इस दौरान मौके पर अनुमंडलाधिकारी दलसिंहसराय प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर डॉ भृगुनाथ सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधन जीविका अनूप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार, कम्युनिकेशन मैनेजर जीविका संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार