???? बिग ब्रेकिंग: कपड़ा दुकान में हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में 01 की मौत, कपड़ा दुकानदार गोली लगने से हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: [ बिहार की आवाज] विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा बाजार स्थित, एक कपड़ा दुकान में गुरुवार 09 मई की देर शाम करीब 8 बजे, हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में एक युवक की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, तथा कपड़ा दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए जिला के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां चिंताजनक स्थिति में घायल कपड़ा व्यवसायी का ईलाज जारी है। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा निवासी, सीताराम सिंह के 27 वर्षिय पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गयी है, तथा घायल व्यवसायी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सुचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। सुत्रों का बताना है कि मृतक कपड़ा दुकान के अंदर गया ही था कि, एक ही बाईक पर सवार होकर आए तीन की संख्या में बदमाशों ने, मृतक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिस गोलीबारी की घटना में शिक्षिका पुत्र को दो गोली जा लगी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं इस दौरान कपड़ा दुकानदार को भी गोली लग गयी। जिसमें वह घायल हो गया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नही हो पाया है। घटना के बाद से ही विभूतिपुर पुलिस बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापामारी करने में जूटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *