नसीब लाल झा/मुसरीघरारी: [ बिहार की आवाज ] जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में, सोमवार 13 मई को होने वाले चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार 10 मई की शाम को, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी के नेतृत्व में थाना के पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकालकर कर, भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।

इस दौरान ब्यूटी रानी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न बूथों का जायजा भी लिया। इस दौरान मुसरीघरारी पुलिस ने आम नागरिकों से भयमुक्त होकर मतदान करने, व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, इसके संबंध में पुलिस को सूचित करने का अनुरोध भी किया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रही प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी ने बताया कि, अभी से लेकर चुनाव संपन्न कराने तक में विशेष रूप से, स्थानीय पुलिस बल की निगाहें शरारती तत्वों पर बनी हुई है। इसके लिए मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर, पुलिस बल गठित कर नाकाबंदी व गस्ती बढ़ा दी गयी है, साथ ही काफी चौकसी भी बरती जा रही है।

उसके बाद भी यदि किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने कि, कोशिश भी की जाती है तो उसकी खैर नहीं है। मुसरीघरारी पुलिस ने इस दौरान थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग, रूपौली बुजुर्ग, बरबट्टा, सलेमपुर तथा बथुआ बुजुर्ग आदि गांव से होकर फ्लैग मार्च निकालते हुए, एक बार फिर मुसरीघरारी थाना पर पहुंच कर समाप्त हो गयी।

इस फ्लैग मार्च में मुसरीघरारी थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रिंकु कुमार, सिकंदर कुमार सहित दर्जनों की संख्या में अर्धसैनिक बल शामिल थे।







