???? बिग ब्रेकिंग: मुखिया के घर पर चढ़कर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, दहशत में है परिवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/मृत्यूंजय कुमार:[बिहार की आवाज]
उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया मुरियारो पंचायत के मुखिया, प्रेगनाथ महतो के घर पर चढ़कर बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने, मुखिया को जान से मारने की धमकी दिया है। जिससे संबंधित आवेदन भी मुखिया प्रेमनाथ महतो ने, स्थानीय थाना अंगारघाट के थानाध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया है।

थाना को दिए आवेदन में पिड़ित मुखिया ने बताया है कि, बुधवार 8 मई की देर रात करीब 10 बजे, जब वह अपने घर में सोने जा रहे थे। उसी समय कॉक किया हुआ पिस्टल अपने हाथों में लेकर, शराब के नशे में धुत्त होकर, 3 की संख्या में अज्ञात बदमाश उनके दरवाजे पर आकर जोर-जोर से हल्ला व शोर शराबा करते हुए, उन्हें धमकी देते हुए अपने घर से बाहर निकलने को कहने लगा। अभी वह कुछ करते उससे पहले ही उनका एक ग्रामीण बाईक पर सवार होकर उधर से ही निकला। जिसे देखकर तीनों बदमाश भाग खड़े हुए। जिसकी सुचना उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना को दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय थाना में कार्यरत डायल नंबर 112 की टीम मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लिया। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष अंगारघाट संतोष कुमार ने बताया कि, पिड़ित मुखियाजी के द्वारा थाना को आवेदन उपलब्ध कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *