???? बिग ब्रेकिंग: 03 किलो गांजा के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] बिथान थाना अंतर्गत पुसहो गांव में चोरी छिपे गांजा का कारोबार करने वाले तीन तस्कर को, बिथान पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई व पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार तस्कर के पास से 3 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव निवासी, रामबदन यादव के पुत्र दिलखुश कुमार, वकील कुमार के पुत्र विकास कुमार व मुकेश पासवान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, बिथान थाना के अपर थानाध्यक्ष रोहित कुमार को, रविवार 19 मई की देर शाम करीब 08:55 बजे यह सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के पूसहो गांव में कुछ लोगों के द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ गांजा का अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा है। सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन कर पूसहो गांव में छापामारी की गयी तो, दिलखुश कुमार के घर से तीन किलो गांजा के साथ दिलखुश कुमार व उसके दो अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर बिथान थाना के अपर थानाध्यक्ष रोहित कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार