अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] जिले के समस्तीपुर खानपुर मुख्य मार्ग पर हांसोपुर गांव के पास, ऑटो व बाईक सवार के बीच हुई भीषण टक्कर में, बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए स्थानीय निजि क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

जहा समस्तीपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने, मृतक के शव के साथ खानपुर समस्तीपुर मार्ग को रेवड़ा चौक के पास जाम कर दिया।

मृत युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव निवासी, रामचंद्र पासवान के 27 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है। वहीं घटना की सुचना मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, व अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जामस्थल पर पहुंच, सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया,

तथा मृतक के परिजन को उचित मुआवजा व इस हादसा में शामिल ऑटो की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए, सड़क जाम समाप्त करवाने के साथ ही,

मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी। घटना बुधवार 22 मई की अहले सुबह की बताई जा रही है।







