अरविन्द कुमार/विभूतिपुर:[ समस्तीपुर ] ज़िले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत एक गांव से, समस्तीपुर महिला थाना पहुंची एक शादीशुदा महिला ने, गांव के ही एक युवक पर उसका अश्लील विडियो बनाने, व शारीरिक संबंध नही बनाने पर उसके पुत्र का अपहरण व उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर, विडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए, महिला थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। महिला थाना को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने उक्त युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, वह विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।

एक दिन वह अपने घर पर ही थी कि, उसके मोबाईल पर गांव के ही एक युवक ने, फोन करके धमकी देते हुए कहा कि, अगर वह विडियोकॉल पर वह नंगी होकर उससे बात नही करेगी तो, वह उसके पुत्र का अपहरण कर लेगा तथा दिल्ली में मजदूरी कर रहे उसके पति की भी हत्या कर देगा। जिसके बाद वह काफी डर गई, और वह अपने बदन के उपर से सभी कपड़े उतारकर, पुरी तरह से नंगी होकर उससे वीडियोकॉल पर बात करने लगी। जिसका उस युवक ने चोरी से वीडियो बना लिया, और उसके साथ गलत काम करने का दवाब बनाने लगा। जिस गलत काम को करने से उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने उसकी नंगी विडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हुए वायरल कर दिया। इसी बीच बीते 07 मई की देर रात को वह युवक, चोरी से उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जिसपर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके डरकर वह भाग गया। जिसकी जानकारी उसने अपने पति को दिया। जानकारी मिलने के बाद उसका पति दिल्ली से घर आ गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर, 11 मई को उसके पति की हत्या करनी चाही। जिससे डरकर उसका पति सारी रात मक्के की खेत में सोकर अपना जान बचाया। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई थी, लेकिन आरोपियों ने उस पंचायती को मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने घटना से संबंधित आवेदन, 16 मई को विभूतिपुर थाना को दिया, लेकिन आवेदन देने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी, विभूतिपुर थाना ने आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया। जिसके बाद थक-हारकर उन्होंने महिला थाना में समस्तीपुर एसपी के द्वारा ज्ञापित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। उधर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि, आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। मामला सत्य पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, आरोपित युवक व कथित पिड़ित महिला के बीच प्रेम संबंध था। जिसे बीते दिनों रंगे हाथों पकड़ लिया गया था। उसी से संबंधित स्थानीय ग्रामीण स्तर पर पंचायती भी हुई थी।







