???? BIG BREAKING: फांसी के फंदे से झूलती मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[ समस्तीपुर ] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव से शनिवार 25 मई  की सुबह करीब 9 बजे, एक विवाहिता का शव उसके ही घर से संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद, ईलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने, उक्त विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतिका की पहचान थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव निवासी, प्रमोद महतो की 25 वर्षीया पत्नी दीपा कुमारी के रूप में की गई है।

मृतिका का एक 4 वर्ष का बच्चा भी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, आज शनिवार 25 मई की सुबह करीब 9 बजे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मृतिका का पति प्रमोद महतो घर से बाहर निकल गया। पति के घर से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही उक्त महिला ने, अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सुचना मृतका के परिजन ने मृतिका के मायके वालों, तथा स्थानीय पुलिस को दिया। जहां मृतिका के मायके वालों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, मुसरीघरारी पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *