अरविन्द कुमार व शिव उदय सिंह/दलसिंहसराय:[समस्तीपुर] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास, शनिवार 25 मई की देर रात करीब 1 बजे हुई भीषण सड़क हादसे में, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने आनन-फानन में, दोनों घायलों को इलाज के लिए दलसिंहसराय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों में से एक घायल युवक की मौत हो गयी, तथा दूसरा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने भी, घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मृत युवक की पहचान समस्तीपुर के सीमावर्ती जिला, बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना अंतर्गत चिरंजीवीपुर वार्ड 6 निवासी, नगीना पासवान के 20 वर्षीय पुत्र सुंदर कुमार के रूप में की गयी है, तथा घायल युवक की पहचान भी बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर वार्ड 6 निवासी, अनिल पासवान के 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मृतक के घर में, व उसके ससुराल में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की शादी विगत माह 28 अप्रैल 2024 को हुआ था। इस हादसे में मृत युवक की बुलेट बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। बाईक की हालत देखकर ही सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि, हादसा कितना भयंकर रहा होगा। घटना के संबंध में मृतक सुंदर कुमार के रिश्तेदार का बताना है कि, मृतक शनिवार 25 मई की देर संध्या, अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के बारे में अपने घरवालों को बोलकर, अपने एक दोस्त के साथ अपनी बुलेट बाईक लेकर निकला था। इसी बीच शनिवार 25 मई की ही देर रात करीब 1 बजे, उनके मोबाइल नंबर पर, दलसिंहसराय पुलिस ने कॉल करके बताया कि, 2705 बुलेट बाईक सवार दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए दलसिंहसराय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद जब वह लोग दलसिंहसराय रेफरल पहुंचे, तो देखा कि सुंदर कुमार की मौत हो चुकी थी, तथा उसका एक साथी गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल था। जिसे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी, घायल युवक को बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दलसिंहसराय ने बताया कि, एनएच 28 डैनी चौक के पास से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, दो युवकों को ईलाज के लिए दलसिंहसराय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुंदर कुमार नामक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, तथा गंभीर रूप से घायल गौरव कुमार नामक युवक को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि प्राप्त सूचनानुसार उक्त घायल युवक को सदर अस्पताल समस्तीपुर ने भी, पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजन द्वारा अभी आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।








