???? बिग ब्रेकिंग: घोर कलयुग! दो बच्चों की मां ने देवर से रचायी शादी, साथ जीने मरने की खायी कसम, परिजन रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/विद्यापतिनगर:[ समस्तीपुर ] विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत साहिट पंचायत के विद्यापतिनगर गांव में, एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। जहां दो बच्चों की मां ने अपने ही पति के भाई से विद्यापति मंदिर में शादी रचा लिया, और खुशी खुशी अपने घर चले गयी। देवर भाभी के इस अनोखे जोड़ी को देखने आसपास के पंचायत के सैकड़ों लोग मंदिर परिसर पहुंच इस शादी के साक्षी बन गए। दुल्हे राजा की पहचान विद्यापतिनगर थाना के विद्यापतिनगर वार्ड 03 निवासी ननकी राम के छोटे पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गयी है। वहीं दुलहन बनी सीमा देवी रंजित राम के बड़े भाई संतोष राम की पत्नी बतायी गयी हैं।

ज्ञात हो कि अपने देवर से शादी करने वाली महिला सीमा देवी का, अपने पहले पति संतोष राम से किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर वर्ष 2020 में, विद्यापतिनगर सरपंच संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, विभूतिपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह, व पूर्व मुखिया गणेश गिरी आदि की मौजूदगी में, संतोष राम व उसकी पत्नी सीमा देवी के बीच हो रहे विवाद के निपटारा को लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायती भी रखी गयी थी। जिसमें लड़का संतोष राम व लड़की सीमा देवी व दोनों पक्ष के अभिभावकों की मौजूदगी में दोनो पति-पत्नी को काफी समझाया-बूझाया गया, लेकिन दोनों एक साथ रहने को बिलकुल भी राजी नही थे। जिसके बाद पंचायत में बैठे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, दोनों पति-पत्नी को एक दुसरे से मिलाने का भरसक प्रयास किया। परंतु दोनों में से कोई एक भी एक दुसरे के साथ रहने के लिए तैयार नही था। अंत में इस पंचायती में मौजूद सभी पंचों व जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को अपनी राजी खुशी से अलग होकर रहने के लिए बोलकर मामले को यहीं समाप्त कर दिया। जिसके बाद सीमा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गयी। इधर इसी बीच सीमा देवी के पति ने किसी दुसरी महिला से शादी रचाई ली। जिसके बाद सीमा देवी ने भी रिश्तों के मर्यादा को तोड़कर, अपने ही पति संतोष राम के छोटे भाई व अपने रिश्ते के देवर रंजीत कुमार से विद्यापतिनगर मंदिर में, शनिवार 25 मई को शादी रचा लिया। हालांकि इस शादी की चर्चा आज सारा दिन विद्यापतिनगर क्षेत्र में लोगों की जुबां पर छाया रहा। इस शादी के दौरान वर तथा वधू पक्ष के भी दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *