अरविन्द कुमार/बंगरा:[ समस्तीपुर ] बंगरा थाने की पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, चोरी व झपट्टा मारकर मोबाईल छीनने वाले गिरोह के एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक के पास से विभिन्न कंपनी के 5 एंड्रॉयड मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत दिग्घा फतेहपुर गांव निवासी, हरिहर सिंह के 22 वर्षिय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने दिया।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने बताया कि, गुरूवार 30 मई की संध्या करीब 5:30 बजे संध्या गश्ती टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी रमेश सिंह को सुचना मिली कि, मुरादपुर बंगरा चौक के पास एक बाईक सवार युवक काफी देर से रूका हुआ है। जिसकी गतीविधी संदिग्ध लग रही है। सुचना मिलते ही गश्ती टीम सदल बल मुरादपुर बंगरा चौक पहुंची। जहां पुलिस गाड़ी को देख उक्त युवक बाईक स्टार्ट कर तेजी से भागने लगा। जिसे गश्ती टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया, तथा उसकी तलाशी ली तो, उसके पास से विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाईल फोन बरामद किया गया।

जिसमें 1 सैमसंग कंपनी का मोबाइल, 1 मोटोरोला कंपनी का मोबाईल,1 रेडमी कंपनी का मोबाईल, 1 विवो कंपनी का मोबाईल तथा 1 रियलमी कंपनी का मोबाईल शामिल है। इस दौरान गिरफ्तार युवक के द्वारा मोबाईल छीनने की घटना में इस्तेमाल किए जाने वाला बाईक भी जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने यह भी बताया कि, गिरफ्तार युवक युवक अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर, विभिन्न थाना क्षेत्रों में घुम घुम कर झपट्टा मार कर मोबाइल लेकर भाग जाते थे, तथा झपटे गए मोबाईल को औने पौने दामों में बेच कर, वह और उसका साथी आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली गयी है। जिसे बहूत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक प्रिति कुमारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रमेश सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।







