अरविन्द कुमार/मुफस्सिल:[ समस्तीपुर] मुफस्सिल थाना अंतर्गत जितवारपुर गांव में, जमीनी विवाद में अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। जिसमें गोली लगने से कुल तीन लोग जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, तथा 2 अन्य घायल को ईलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव निवासी, 70 वर्षिय देवनारायण राय, तथा घायलों की पहचान जितवारपुर निवासी 45 वर्षिय सुरेंद्र राय तथा कोरबद्धा गांव निवासी, बैद्यनाथ राय के 25 वर्षिय पुत्र मुलायम सिंह यादव के रूप में की गयी है।

घटना शनिवार 8 जून की सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि, उन्हें घटना के बाद ऐसी सुचना मिली है कि, जमीनी विवाद को लेकर आपस में पंचायती की जा रही थी। जहां किसी बात को लेकर विकास नाम के युवक ने तीन लोगों को गोली मार दिया है। जिसमें एक की मौत हो गयी है, तथा 2 अन्य को गंभीर हालत में ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। पुलिस को इस बैठक की सुचना पूर्व से नही थी। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले युवक की पहचान कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है।







